Gold Price Today आज शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव (टैरिफ वॉर) के चलते सोने के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। ज्यादातर शहरों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वहीं, चांदी भी तेजी से ऊपर चढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है। आइए जानें आज सोने और चांदी का ताज़ा रेट।
चांदी के भाव में मामूली गिरावट
18 अप्रैल 2025 को चांदी की कीमत 99,900 रुपये प्रति किलो रही। हालांकि, गुरुवार की तुलना में आज चांदी के दामों में 100 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी चांदी अब तक के उच्चतम स्तरों पर बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट
दिल्ली में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का दाम 89,600 रुपये और 24 कैरेट का भाव 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी दाम लगभग इसी स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 89,600 | 97,730 |
मुंबई | 89,450 | 97,580 |
चेन्नई | 89,450 | 97,580 |
कोलकाता | 89,450 | 97,580 |
जयपुर | 89,600 | 97,730 |
नोएडा | 89,600 | 97,730 |
गाजियाबाद | 89,600 | 97,730 |
लखनऊ | 89,600 | 97,730 |
बेंगलुरु | 89,450 | 97,580 |
पटना | 89,450 | 97,580 |
तेजी की वजह क्या है?
सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहा टैरिफ विवाद है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की ओर बढ़ गया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में बढ़त का असर भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर स्थिति सामान्य रहती है, तो सोने के दाम आने वाले 6 महीनों में 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकते हैं। लेकिन यदि टैरिफ युद्ध और बढ़ा, तो सोना 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है।
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने के रेट कई कारकों पर निर्भर करते हैं – जैसे कि इंटरनेशनल गोल्ड प्राइस, करेंसी यानी रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति, सरकार द्वारा लगने वाले टैक्स और ड्यूटीज़ आदि। इसके अलावा त्योहारों और शादियों के सीज़न में भी मांग बढ़ने से दामों में तेजी आती है। सोना भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, और निवेश के लिहाज़ से भी इसे हमेशा से सुरक्षित माना गया है।